Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर हत्या का आरोपी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कोतवाली अंतर्गत पटखौली निवासी चाँदनी पाठक पत्नी राजेश चन्द्र पाठक द्वारा अपने पति के घर से लापता होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई। दिनांक 19.02.2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र में राजेश चन्द्र पाठक का शव बरामद हुआ, जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 091/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त हरिकेश चौहान पुत्र सूर्यनाथ चौहान निवासी शेखपुरा अहियाई थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ सहित अन्य के नाम प्रकाश में आए। विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। तत्पश्चात संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 129/26 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 23.05.2026 को उ0नि0 सूर्यपाल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित गैंगेस्टर एक का अभियुक्त हरिकेश चौहान को उसके घर ग्राम शेखपुरा अहियाई से समय करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



