आजमगढ़

Azamgarh news :नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में थाना सिधारी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त अजय सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी मूल पता बेलहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, हाल पता ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 96/2026 धारा 5M/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 25.03.2026 को प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजय सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी मूल पता बेलहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, हाल पता ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!