आजमगढ़

Azamgarh news :महाकुंभ के सफल आयोजन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के 1042 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महाकुम्भ 2025 के सफल समापन के उपरान्त मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुम्भ ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी थी।
उक्त क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 1042 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, तत्कालीन प्रशिक्षाधीन आईपीएस प्रशांत राज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी एयरपोर्ट अजय विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र व महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन सहित जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!