Azamgarh News: सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों का पोस्टमार्टम के बाद राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार


आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों का पोस्टमार्टम के बाद राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहा-बिन्दवल मार्ग पर स्थित हारीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जगमलपुर निवासी दो युवक सत्यम और सूरज की मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ दो युवकों की मौत से माहौल बेहद गमगीन हो गया। बाद में बड़ी संख्या में लोग राजघाट पहुंचकर दोनों का अंतिम संस्कार किया।
बताया जाता है कि मृतक सत्यम के चाचा लालधर राम भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं, जिसके चलते पार्टी के बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, उमेश गौड़, सूर्य प्रकाश मिश्रा, कृपा शंकर राय, जगतपाल सिंह, तेज प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, हरिकेश राजभर, संतोष पासवान आदि लोग मौजूद रहे।



