आजमगढ़

AZAMGARH News:मंगरावां रायपुर में AIMIM का बड़ा दांव, अमीर शेख के उतरते ही बदले समीकरण,अमीर शेख बने मजबूत दावेदार

आजमगढ़ जिले के विकासखंड मोहम्मदपुर के मंगरावां रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अमीर शेख को मैदान में उतारकर राजनीतिक समीकरणों में हलचल पैदा कर दी है।अमीर शेख के नाम की घोषणा के बाद क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव-गांव और गली-गली में उनके समर्थन में नारेबाजी हो रही है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है।प्रेस वार्ता के दौरान अमीर शेख ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे।उन्होंने कहा कि वे अपने बुजुर्गों और आदर्शों के पदचिन्हों पर चलते हुए काम करेंगे।अमीर शेख ने विशेष रूप से मरहूम मोलवी मोहम्मद मसूद खान को याद करते हुए कहा कि वे उनकी नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों पर चलते हुए जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

 महा प्रधान पद प्रत्याशी अमीर शेख फोटो

आजमगढ़ जिले के विकासखंड मोहम्मदपुर के मंगरावां रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अमीर शेख को मैदान में उतारकर राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।अमीर शेख के नाम की घोषणा होते ही पूरे मंगरावां रायपुर क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में AIMIM की मजबूत पकड़ पहले से ही मानी जाती रही है, और अब उनके अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अमीर शेख के उतरने से चुनावी माहौल एकतरफा होता नजर आ रहा है। गांव-गांव, गली-गली में जनता के बीच समर्थन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है।

जनता के बीच जोरदार नारे गूंज रहे हैं.
“राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जिंदाबाद”,
“प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जिंदाबाद”, सलमान भाई जिंदाबाद,
“आमिर भाई जिंदाबाद” और “मंगरावां रायपुर जिंदाबाद

प्रेस वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शेख सलमान और जिला पंचायत प्रत्याशी अमीर शेख ने स्पष्ट रूप से अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाएगा, साथ ही पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।अमीर शेख ने यह भी कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की नीतियों पर पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उनका जोर सामाजिक सौहार्द और एकता पर भी रहा। उन्होंने कहा कि “संविधान का राज चलेगा और हिंदू-मुस्लिम साथ मिलकर विकास की नई मिसाल पेश करेंगे।”मंगरावां रायपुर क्षेत्र में अमीर शेख एक मजबूत, लोकप्रिय और जमीनी नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी सादगी, जनता से जुड़ाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। AIMIM के प्रति क्षेत्र की जनता का विश्वास और अमीर शेख का बढ़ता जनसमर्थन इस चुनाव को उनके पक्ष में जाता हुआ स्पष्ट संकेत दे रहा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!