Azamgarh News:अफवाह और कालाबाजारी को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के कई गैस एजेंसियों पर छापा मारा।


अफवाह और कालाबाजारी को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के कई गैस एजेंसियों पर छापा मारा।
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद ईरान द्वारा अरब देशों पर बमबारी के बीच गैस और पेट्रोल,डीजल नहीं मिलने की अफवाहों का दौर चल रहा है।मगर गैस पर अफवाह नहीं रुक रही है।बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र में अफवाहें तेजी से फैली है।हालांकि क्षेत्र में गैस की दिक्कत हो रही दुकानों पर लंबी लंबी लाइने लग रही है कालाबाजारी भी जोरो से हो रही है। कुछ लोगों द्वारा शिकायत की जा रही है कि उनकी बुकिंग ही नहीं हो रही है मगर कुछ एजेंसी की बुकिंग हो रही है तो गैस बुक कराने के बाद हफ्ते भर बाद मिल जा रही है। क्षेत्र में अफवाहों का दौर चल रहा है।मगर क्षेत्र में गैस बेचने वालो की कालाबाजारी जोरो से चल रही है। क्षेत्र में लोगों द्वारा बताया गया कि हजार की गैस कालाबाजारी में दो दो हजार में बिक रही है। अफवाहों को ध्यान में रखते हुए निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं उनके खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कालाबाजारी को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी स्वयं सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ क्षेत्र के कई गैस एजेंसियों पर छापेमारी किए।उपजिलाधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों के आकस्मिक चेकिंग अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। काला बाजारी करने वाले एजेंसियों के होश उड़ गए हैं।क्षेत्र में गैस एजेंसियों के मैनेजर को सख्त निर्देश दिए है कि कोई भी शिकायत कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर उस गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिस गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होगी।उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने रानी की सराय और मुहम्मद पुर सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ आज उन्होंने कई गैस एजेंसी पर छापा मारकर चेकिंग किए मगर कही कोई गड़बड़ी नहीं मिली ।उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों और गैस एजेंसियों के मैनेजरों को सख्त हिदायत दी है कि कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी करवाई की जाएगी।



