देश

कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Election) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 37 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. इससे पहले केरल ने  55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ को परवूर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है. 

दूसरी लिस्ट में किन उम्मीदवारों के नाम? 

कांग्रेस की दूसरी सूची में उडुमा से के नीलकंदन, तिरकारीपुर से संदीप वरियर, कल्लीअसेरी से रजीवन कप्पाचेरी, कन्नुर से एडवोकेट टीए मोहनन, मत्तानुर से चंद्रन थिलेनकेरी, पट्टामबी से टीपी शाजी, शोरनुर से पी हरिगोविंदन, कुन्नमकुल्लम से अजय मोहन, वाडाकंच्चेरी से वी नारायणास्वामी, पेरुंबावुर से मनोद मुथ्दन, व्यपीन से टोनी चम्मानी, कोच्ची से मोहम्म शियास, थिरुपुनिथुरा से दीपक जोय, देवीकुल्लम से एफ राजा, उडुमवंचोला से एडवोकेट सेनापथ्ती वेणु, इडुक्की से रॉय के, पीरूमडे से सिरियाक थॉमस को उम्मीदवार बनाया है.

इनके अलावा इत्तुमनुर से नट्टाकोम सुरेश, कंजीरापल्ली से रोनी के बेबी, पुंजर से सेबस्टियन एमजे, अलाप्पुजह से एडी थॉमस, कायमकुल्णम से एम लीजू, चेन्गान्नुर से एबी कुरियाकोसे, रन्नी से पेजहाकुलम मधु, अरानमुला से एबीन वार्के, कोन्नी से सथीश, अदूर से सन्थाकुमार, चढ़ायामंगलम से एमएम नजीर, वर्काला से वर्काला कहार, नेडुमंगड़ से मीनानकल कुमार, वामनपुरम से सुधीरशा पलोडे, कझाककुटम से सरथचंद्र प्रसाद, नमोम से केएस सबरीनधन, अरुविक्कारा से वीएस सिवाकुमार, पारासाला से नेय्याटिनकारा सनल, कट्टाकाडा एमआर बाइजू, नियाटिनकारा से एन शाकठन शामिल हैं. 

पहली लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इनके अलावा सीनियर नेतानेता रमेश चेन्निथला को हरिपाद सीट से और चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है. राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू विधानसभा सीट से, बिंदु कृष्णा को कोल्लम विधानसभा क्षेत्र से, अनवर सदात को अलुवा से, केपी. साजू को थलस्सेरी विधानसभा क्षेत्र से, वीएस जॉय को थावनूर से और टीजे विनोद को एर्नाकुलम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है.

9 अप्रैल को होगा केरल में मतदान

इससे पहले 15 मार्च को चुनाव आयोग ने आगामी पांच राज्यों के चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी थी. इसी के आधार पर केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं 4 माई को वोटों की गिनती की जाएगी. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!