देश

ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन

Forbes ने हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इसमें कहा गया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. बीते एक साल में ही 24 नए अरबपति जुड़े हैं. इससे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है. आइए देखते हैं भारत के टॉप 10 अमीर शख्स कौन हैं.

भारत में कितने अरबपति?

फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट में भारतीय अरबपतियों की संख्या 229 है. इससे पहले साल 2025 की लिस्ट में भारतीय अरबपतियों की संख्या 205 थी, यानी इस साल 26 अरबपति बढ़े हैं. हालांकि पिछले साल की तुलना में भारत के टॉप 100 अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिली है. यह 9 फीसदी गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर ( करीब 88 लाख करोड़ रुपये) से घटकर रह गई है. जो पिछले साल करीब 97 लाख करोड़ रुपये थी.

कौन है भारत का सबसे अमीर शख्स?

फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत के सबसे धनवान लोगों की सूची में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम आता है. अंबानी भारत के साथ ही एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं. इसके अलावा भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी हैं. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 31वें नंबर पर आते हैं. दोनों की संपत्ति में संयुक्त रूप से 14.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.

भारत की सबसे अमीर महिला कौन?

ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति हैं. साथ ही वह देश की सबसे धनी महिला भी हैं. उनकी गिनती दुनिया के 51वें सबसे अमीर लोगों में होती हैं. वहीं, भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति स्टील उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल हैं. भारतीय एचसीएल फाउंडर शिव नादर सूची में पांचवें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 30.9 बिलियन डॉलर है.

भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में कौन-कौन?

इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला छठवें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 27 बिलियन डॉलर है. वहीं सातवें नंबर पर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के मालिक दिलीप सांघवी, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला 21.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 8वें नंबर पर हैं. वहीं डीमार्ट के राधाकिशन दमानी और कोटक महिंद्रा ग्रुप के उदय कोटक 14.4 बिलियन डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!