खेल

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

भारत के स्टार ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई थी. मोहम्मद कैफ से लेकर तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर मसूरी पहुंचे थे, जहां कुलदीप-वंशिका का शादी समारोह हुआ था. अब 17 मार्च को उन्होंने लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है, जिसमें कई वीवीआईपी गेस्ट भी आए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छुए पैर

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा इस ग्रैंड रिसेप्शन का मुख्य केंद्र बने. बता दें कि यह रिसेप्शन सेरेमनी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नए कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे. कुलदीप ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. 

विंटेज रॉल्स रॉयस में हुई थी एंट्री

कुलदीप यादव अपनी दुल्हनिया वंशिका के साथ रॉल्स रॉयस विंटेज कार में सवार होकर शाही अंदाज में सेन्ट्रम होटल पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि यह विंटेज कार 1960 मॉडल है और इसे खास दिल्ली से मंगवाया गया था.

कुलदीप-वंशिका ने लूटी महफिल

कुलदीप यादव ने ऑल-ब्लैक बंद गले का सूट पहना और वंशिका ने क्रीम रंग की स्टोन्स से जड़ी चमकीली साड़ी पहनी. दोनों का लुक बेहद निराला और मेहमानों की भीड़ में दोनों अलग ही नजर आ रहे थे. बता दें कि इस रिसेप्शन कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. वहीं यशस्वी जायसवाल और शिखर धवन ने अपनी वाइफ सोफी शाइन के साथ हाजिरी लगाई.

खाने में क्या-क्या सर्व हुआ

सेन्ट्रम होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की मेन्यू लिस्ट में एक से एक बढ़िया पकवान मौजूद रहे. पनीर टिक्का से लेकर दाल बाटी चूरमा और कई तरह के चावल और रोटी परोसी गईं. खाना शुद्ध शाकाहारी रहा और मेन्यू लिस्ट में कहीं भी नॉन-वेज का जिक्र तक नहीं था.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!