खेल

काव्या मारन की गलती पर पाकिस्तान ले रहा मजे, अबरार अहमद और SRH विवाद पर सामने आया नया अपडेट

कुछ दिन पहले द हंड्रेड लीग का ऑक्शन हुआ, जिसमें एक फैसले के कारण सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना हुई है. लंबे अरसे से किसी भी IPL फ्रेंचाइजी के लिए कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेला है. मगर द हंड्रेड की नीलामी में SRH ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को खरीदकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया.

इस पूरे मामले पर टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि SRH को मिल रही आलोचनाओं का अबरार अहमद पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है. हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऑक्शन में लुटाया गया ये पैसा पाकिस्तानी सेना के पास जाएगा, जो उसका इस्तेमाल भारतीय सैनिकों को मारने के लिए करेगी.

पाकिस्तान ले रहा मजे

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस पूरे मामले को लेकर अबरार अहमद या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोई चिंता नहीं कर रहा है. क्योंकि यह मामला पूरी तरह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का है. दूसरे शब्दों में कहें तो अबरार अहमद और PCB बैठे-बैठे पूरा खेल देख रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो SRH के फैसले को लेकर मचा बवाल ऐसा नहीं है जिसने अबरार अहमद की रातों की नींद उड़ा दी हो. सनराइजर्स लीड्स टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने अबरार अहमद से संपर्क किया और उनसे कहा कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें.

अबरार अहमद को खरीदे जाने के बाद डेनियल विटोरी का कहना था कि उनकी पहली प्राथमिकता आदिल रशीद को अपनी टीम में शामिल करने की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उसके बाद सनराइजर्स लीड्स ने अन्य विकल्प भी खुले रखे और अबरार उन 4-5 खिलाड़ियों में से एक थे, जिनपर SRH की नजर बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें:

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!