आजमगढ़

Azamgarh news :हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी डंडे सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया गया है।
दिनांक 08.03.2026 को वादी नीरज कुमार पुत्र रामलाल निवासी ग्राम भूलनडीह थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि वह राजागंज बाजार गया था, जहाँ नहर के पास उसके पट्टीदार निखिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र महेश्वर दत्त पंकज ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109 बीएनएस बनाम निखिल कुमार उर्फ गोलू एवं अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह द्वारा अभियुक्त निखिल कुमार उर्फ गोलू को पूछताछ हेतु थाना बरदह बुलाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिस पर उसे समय करीब 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!