राजनीति

ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. तृणमूल चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि तीन सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाला भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) चुनाव लड़ेगा. 

टीएमसी की लिस्ट में कितने मुस्लिम उम्मीदवार?

पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी. पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं.

पार्टी कार्यकर्ताओं CM ममता का आश्वासन

टीएमसी ने कोलकाता पोर्ट से फरहाद हकीम, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, हाबरा सीट से ज्योतिप्रियो मल्लिक को मैदान में उतारा है. सीएम ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 226 से अधिक सीट जीतने का दावा किया. मुख्यमंत्री ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की, जिन्हें उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा.

शुभेंदु अधिकारी के सामने TMC ने खेला दांव

हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पबित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से होगा. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों विधानसभा सीटों से टिकट दिया है. इसके साथ ही सुजापुर सीट से सबीना यास्मीन, जंगीपुर सीट से जाकिर हुसैन, सागरदिघी सीट से बायरन बिस्वास, दिनहाटा सीट से उदयन गुहा चुनाव लड़ेंगे. 

सिलीगुड़ी सीट से गौतम, खगराम से आशीष मारजीत, करीमपुर सीट से सोहम चक्रवर्ती, कंडी सीट से अपूर्व सरकार, सिताई सीट से संगीता रॉय बसुनिया, कृष्णानगर उत्तर सीट से अभिनव भट्टाचार्य, नवद्वीप से पुण्डरीकाक्ष साहा, हरिन्घाटा सीट से राजीव विश्वास, स्वरूपनगर सीट से बीना मंडल, राजगंज सीट से सपना बर्मन, हावड़ा सीट से ज्योतिप्रिया मल्लिक, कृष्णानगर नगर दक्षिण सीट से उज्जवल विश्वास, राणाघाट दक्षिण सीट से सौगत कुमार बर्मन, कल्याणी सीट से अतींद्रनाथ मंडल चुनाव लड़ेंगे.

इन जिलों में मुस्लिम वोटर्स की पकड़ मजबूत

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से करीब 40 से 45 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं. मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में मुस्लिम आबादी सबसे अधिक है. इन जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों में कुल वोटर्स में से आधे से ज्यादा मुस्लिम हैं.

हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका?

मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर सीट से टीएमसी ने मुस्तफिजुर रहमान को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट से टीएमसी के हिमायूं कबीर विधायक थे, जिन्होंने बाबरी विवाद खड़ा किया था. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा ​​​​​​में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान के बाद टीएमसी ने हिमायूं कबीर को पार्टी से निकाल दिया था. टीएमसी से निकाले जाने के बाद उन्होंने नयी पार्टी बनाने का दावा किया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!