स्वास्थ्य

Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?

What Happens If You Drink Coffee With Lemon: आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है.  स्क्रॉल करते ही आपको ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिनमें दावा किया जाता है कि एक कप ब्लैक कॉफी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से वजन तेजी से घटता है. इसे “बेली फैट मेल्ट करने” और “मेटाबॉलिज्म तुरंत बढ़ाने” वाला आसान और सस्ता नुस्खा बताया जाता है. वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह दावा काफी आकर्षक लगता है कि मानो एक ड्रिंक ही सारा काम कर दे.

कॉफी वास्तव में क्या करती है?

कॉफी में कैफीन होता है, जो एक नेचुरल स्टिमुलेंट है. कैफीन थोड़े समय के लिए मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है और सतर्कता बढ़ाता है. कुछ लोगों में यह भूख को अस्थायी रूप से कम भी करता है, जिससे वे कम खाना खा सकते हैं. लेकिन यह असर स्थायी नहीं होता. शरीर धीरे-धीरे कैफीन का आदी हो जाता है, जिससे उसका प्रभाव कम होने लगता है. केवल कॉफी पीने से बिना डाइट और एक्सरसाइज में बदलाव किए खास वजन कम होना संभव नहीं है.

क्या इससे वजन कम होता है?

नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसे पानी में मिलाकर पीने से हाइड्रेशन बेहतर हो सकता है और डाइजेशन में मदद मिलती है. स्वाद के लिहाज से भी यह ताजगी देता है. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था clevelandclinic के अनुसार, इसका जवाब नहीं है. ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करे कि कॉफी में नींबू मिलाने से फैट तेजी से बर्न होता है. नींबू के गुण वही रहते हैं, चाहे वह पानी में डाला जाए या किसी और पेय में.   नींबू-पानी की तरह यह भी पेट भरने का एहसास देता है. जब पेट भरा लगता है तो भूख कम लगती है, जिससे कैलोरी इनटेक घट सकता है. कॉफी भी भूख दबाने में थोड़ी मदद कर सकती है, लेकिन केवल कॉफी या नींबू के सहारे हेल्दी वजन कंट्रोल संभव नहीं.

आखिर लेमन कॉफी है क्या?

यह बस ब्लैक कॉफी में आधे नींबू का रस मिलाने भर से तैयार हो जाती है. स्वाद हर किसी को पसंद आए, यह जरूरी नहीं. यही वजह है कि यह ड्रिंक आमतौर पर कैफे के मेन्यू में नजर नहीं आती. कुछ कल्चर में ठंडी मीठी कॉफी और नींबू का मिश्रण मजाग्रान नाम से जाना जाता है, जिसकी शुरुआत अल्जीरिया में हुई और जो पुर्तगाल में लोकप्रिय है. लेकिन उसे वजन घटाने के जादुई उपाय के रूप में नहीं देखा जाता

क्या यह सुरक्षित है?

ज्यादातर हेल्दी एडल्ट के लिए सीमित मात्रा में लेमन कॉफी पीना सुरक्षित माना जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि कॉफी और नींबू दोनों ही एसिडिक होते हैं. इनको साथ में लेने पर यह मिक्स और अधिक एसिडिक हो जाता है. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या दांतों की समस्या है, उन्हें इससे असहजता, सीने में जलन या दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है. खाली पेट इसे पीना लक्षणों को और बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें-3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!