देश

बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है. इसमें पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनावों का पूरा शेड्यूल घोषित होने की पूरी संभावना है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे.

चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों का किया दौरा

पिछले कुछ हफ्तों में चुनाव आयोग की टीम ने इन सभी राज्यों का दौरा किया था. फरवरी में असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी, 6-7 मार्च को केरल और 9-10 मार्च को पश्चिम बंगाल में तैयारियों का जायजा लिया गया. इन दौरों में राजनीतिक दलों, पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से मीटिंग हुई. आयोग ने हिंसा रोकने, मतदाता सूची सुधारने, EVM-VVPAT की जांच और CAPF तैनाती पर खास फोकस किया. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, यह ऐलान आज ही होगा क्योंकि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के खिलाफ अपील की आखिरी तारीख 15 मार्च (आज) है और बाकी राज्यों में यह समयसीमा पहले ही खत्म हो चुकी है.

राज्यों का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?

  • पश्चिम बंगाल: 7 मई 2026
  • तमिलनाडु: 10 मई 2026
  • असम: 20 मई 2026
  • केरल: 23 मई 2026
  • पुडुचेरी: 15 जून 2026

इन राज्यों में पिछले चुनावों में क्या स्थिति थी?

  • पिछले चुनावों की बात करें तो असम में 2021 में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी और बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी.
  • पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए और TMC से 215 सीटें जीतकर ममता बनर्जी फिर मुख्यमंत्री बनीं.
  • तमिलनाडु में एक चरण में DMK ने बहुमत हासिल किया और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री बने.
  • केरल में भी एक चरण में LDF ने 99 सीटें जीतीं और पिनराई विजयन दोबारा मुख्यमंत्री बने.
  • पुडुचेरी में NDA ने 16 सीटें जीतीं और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार पश्चिम बंगाल और असम में चरणों की संख्या कम हो सकती है, ताकि चुनाव जल्दी और सुरक्षित तरीके से हो सकें. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नॉमिनेशन की तारीखें, वोटिंग के चरण, काउंटिंग की डेट और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने की जानकारी दी जाएगी. यह ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां आधिकारिक तौर पर प्रचार शुरू कर देंगी. चुनाव आयोग ने बार-बार कहा है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और हिंसा-मुक्त चुनाव करवाना उनकी प्राथमिकता है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!