आजमगढ़

AZAMGARH News:गैस की कील्लत के बीच वाहन पहुंचते ही उपभोक्ताओं की लगी भीड़

अहरौला/आजमगढ़ अहरौला के मतलूबपुर कस्बे में थाने के सामने आज दिन शनिवार को दिन के 11:00 फूलपुर इंडेन गैस सेवा का वाहन 100 सिलेंडर लेकर पहुंचा पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करा कर उपभोक्ता दर्जनों की संख्या में गैस के वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही गैस वाहन कस्बे में पहुंचा उपभोक्ताओं की गैस लेने वालों की लाइन लग गई और सिलेंडर लाइन से लगाकर कतार में खड़ेहो गए कई लोग तो जिनका ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सका वह लोग गैस पाने का जुगाड़ लगाने लगे लेकिन उन्हीं लोगों को गैस मिला जो लोग अपना केवाईसी करा चुके थे और ऑनलाइन बुकिंग कर चुके थे,फिलहाल सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरउपलब्ध हो गया पिछले कई दिनों से ईरान और इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध हो रहा है जिसके चलते गैस तेल की आपूर्ति बाधित होने की सूचना पूरे देश में अफरा तफरी मचा गई गांव देहात में किसी तरह लोगों ने लकड़ी और कोयला और इलेक्ट्रिक का सहारा लेकर गैस की समस्याओं से समाधान तो निकाल लिया लेकिन शहरी इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता गैस की कील्लत के चलते कई परेशानियों से जूझना पड़ा लगातार खबरें आ रही थी की कहानी रेस्टोरेंट तो कहीं होटल तो कहीं दुकान फैक्ट्रीबंद हो गई

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!