आजमगढ़

AZAMGARH News:रास्ते में अतिक्रमण तहसीलदार ने हटवाया कब्जा

लालगंज/आजमगढ़:लालगंज तहसील क्षेत्र के उसरौली देवगाव, आजमगढ स्थित गाटा संख्या 13/0-020हे जो कि खाते की भूमि है जिसके 0.003हे. पर पलकधारी पुत्र जायत्री द्वारा 0.003 हे.पर अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसे पूर्व में इनके द्वारा स्वयं हटा लिया गया एवं जिसके विरुद्ध माननीय उच्चन्यायालय में जनहित याचिका संख्या 1246/2025 अजय कुमार बनाम राज्य सरकार व तीन अन्य में योजित था। पूर्व में अतिक्रमण पलकधारी द्वारा स्वम् अतिक्रमित क्षेत्र से कब्जा हटा लिया था किन्तु बाद मे माह सितंबर 2025 लगभग 0.001 हे क्षेत्रफल पर पर्दे की आड़ में दो पिलर कर उस पर करकट लगा दिया गया था वर्तमान में पलकधारी का छज्जा जो जमीन से 5 फिट ऊपर है। अंशिक रूप से गाटा संख्या 13 को प्रभावित कर रहा है जिसे शनिवार को दोनों पक्ष व ग्रामसभा व अन्य ग्रामवासियो की उपस्थिति में तसीलदार उमेश सिंह व राजस्व टीम ने जेसीबी द्वारा हटवाया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज गिरी लेखपाल सुनील उपाध्याय,महेश चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!