Azamgarh news :पैतृक जमीन की धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कंधरापुर पर आवेदकगण अरुण कुमार राय, सुशील राय, बृजेश राय, नीरज राय तथा अश्विन राय द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अवनीश राय पुत्र स्व० बृजभूषण राय तथा उनकी पत्नी नूतन राय पत्नी अवनीश राय ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए पैतृक भूमि से सम्बन्धित दस्तावेजों में धोखाधड़ी की तथा संपत्ति को छलपूर्वक विक्रय कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया। शिकायत के अनुसार बीमार एवं असहाय अवस्था का लाभ उठाते हुए परिवार की पैतृक भूमि को धोखाधड़ीपूर्वक विक्रय कर धनराशि का दुरुपयोग किया गया तथा विरोध करने पर वादी पक्ष को धमकाया भी गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा की जा रही थी।
व0उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह पुलिस बल व महिला आरक्षी के साथ अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अवनीश राय एवं अभियुक्ता नूतन राय बेलाइसा के पास नीबी कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर मौजूद हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उनके रिस्तेदार के घर पर दबिश दी गई। पूछताछ करने पर घर के आँगन में मौजूद एक पुरुष व एक महिला ने अपना नाम क्रमशः 01. अवनीश राय पुत्र स्व० बृजभूषण राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष 02. नूतन राय पत्नी अवनीश राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष बताया। नाम-पता तस्दीक होने पर दोनों को मुकदमा मु0अ0सं0 10/2026 उपरोक्त धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 11.03.2026 समय 18:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता को महिला आरक्षी सुमन पासवान की अभिरक्षा में रात्रि विश्राम हेतु महिला थाना आजमगढ़ भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



