आजमगढ़

Azamgarh News: मंडलीय चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला से अभद्रता का आरोप, ऑर्थो सर्जन पर मारपीट व गाली-गलौज करने की शिकायत

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

मंडलीय चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला से अभद्रता का आरोप, ऑर्थो सर्जन पर मारपीट व गाली-गलौज करने की शिकायत

आजमगढ़ जनपद के मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी में इलाज कराने आई एक बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सावित्री देवी पत्नी स्व० नरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 85 वर्ष, निवासी करनपुर पोस्ट चण्डेश्वर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ गुरुवार को अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी में पहुंची थीं। उनका आरोप है कि वहां मौजूद ऑर्थो सर्जन डॉ० विनोद कुमार ने उपचार के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने न केवल उनसे ठीक से बात नहीं की बल्कि गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी और मारपीट जैसा व्यवहार किया। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्हें उचित तरीके से जांच भी नहीं की गई और बिना किसी जांच या उपचार के ही वहां से जाने के लिए कह दिया गया।
घटना के समय महिला के साथ मौजूद उनके बेटे ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारा पीटा इससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
पीड़िता सावित्री देवी ने इस पूरे मामले को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि एक बुजुर्ग महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत अमानवीय है। उनका कहना है कि अस्पताल में इलाज की उम्मीद से आईं थीं, लेकिन वहां उन्हें अपमान और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।
पीड़िता ने मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसी घटना न हो।
इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इस मामले में प्रमुख अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय सतीश कन्नौजिया से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच पड़ताल करवाने के बाद जो भी मामला सामने आता है उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!