खेल

‘सबसे पहले कोच को गोली मारो…’, पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान

PAK vs BAN ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम काफी खराब दौर से गुजर रही है. हाल ही में समाप्त हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सलमान आगा की कप्तानी वाली पाक टीम सुपर-8 के आगे नहीं बढ़ सकी थी. टी20 टूर्नामेंट के बाद टीम अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भी पाकिस्तान की खस्ता हालत देखने को मिल रही है. 

दरअसल, वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान देते कहा कि सबसे पहले कोच माइक हेसन को गोली मार देनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह बात इशारों-इशारों में कही. इसके अलावा बासित अली ने कोच की रणनीति पर भी सवाल उठाए. 

बासित अली का बयान

बासिल अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “सबसे पहले उस आदमी (कोच माइक हेसन की तरफ इशारा करते हुए) को गोली मार दो, जिसने उन्हें पॉवरप्ले में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा. उन्होंने मैदान पर कभी क्रिकेट खेला नहीं, बस सिर्फ एक कागज थमा देते हैं. क्या उन्होंने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं. क्या उन्हें नहीं पता था कि भारत भी बांग्लादेश में हार गया था.”

मुकाबले का हाल 

बांग्लादेश के ढाका में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए फहीम अशरफ ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. टीम के कुल 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 

फिर रन चेज के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 15.1 ओवर में जीत हासिल कर ली. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे तंजीद हसन तमीम ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए खेलते हुए 42 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67* रन स्कोर किए. 

 

ये भी पढ़ें: Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!