MauNews:मुकदमों के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम गांव पहुंच कर किया स्थलीय निरीक्षण

घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने मुकदमा के जल्द निस्तारण को लेकर क्षेत्र के रघौली गांव पहुंच कर सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा है मुकदमा।
तहसील क्षेत्र के रघौली गांव में बलजोर एवं धर्मेन्द्र के बीच खेत के बटवारा को लेकर धारा 24के तहत एक वर्ष से मुकदमा विचाराधीन है। जिसके सही एवं जल्द निस्तारण के लिए एसडीएम अशोककुमारसिंह, आरके सुधाकर, क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश के साथ गांव पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में सम्बन्धित भूमि पर पहुंच कर उसका भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही लेखपाल से जानकारी प्राप्त करने के साथ दोनों पक्षों की बात को भी सुना।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को लेकर रघौली गांव पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में सम्बन्धित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा।



