आजमगढ़

Azamgarh News :किसानों की आय बढ़ाने को लेकर जीवली बाजार में लगा जागरूकता कैंप

किसानों की आय बढ़ाने को लेकर जीवली बाजार में लगा जागरूकता कैंप

बरदह आजमगढ़ विकास खंड ठेकमा अंतर्गत जीवली बाजार स्थित उदय भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र परिसर में मंगलवार को उतर प्रदेश सरकार एवं इंडिया टुडे ग्रुप के पहल पर किसान टैक किसान कारवा 75 जनपदों एक यात्रा किसान के मुद्दे किसान की बात किसान के साथ के तत्वाधान में कैंप शिविर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनीत राय की अध्यक्षता में किया गया कैप शिविर के क्षेत्र के बरदह जिवली पारा पुरसूडी रवनिया पिलखुआ बड़गहन सहनुडीह बकेश भूलंनडीह समेत कई गांव के किसानों एवं सहायता समूह महिलाओं ने भाग लिया कैप शिविर के जादूगर सीतापुरी मिस्टर सलमान द्वारा कृषि संबंधित जानकारी जादू के माध्यम से कृषि उपज दुगनी करने की जानकारी देते हुए जागरूक किया जादू कलाकारी के माध्यम से मौजूद किसानों एवं महिलाओं को आश्चर्य चकित भी हाथ की सफाई से किया आयोजक द्वारा कैप शिविर में आए हुए मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया कैंप शिविर लकी ड्रा में 20 लोगों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया

किसान टैक किसान कारवा को संबोधित करते हुए जिला उपकृषि निदेशक अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की मौजूदा सरकार कृषि विभाग द्वारा खेत की तैयारी बुआई पैदावार तक सारी जिम्मेदारी ली है किसानों की आय दुगुनी करने का प्रयास भी कर रही है किसान संबंधी जानकारी के लिए किसान पोर्टल पर जनसेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण किसान जरूर कराए मौजूदा सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि एक वर्ष में 6 हजार रुपए देने का कार्य कर रही है । उन्होंने ने कहा कि जिस परिवार में पति पत्नी बच्चे किसान सम्मान निधि सिर्फ एक पति को मिलेगा जनपद में लगभग 6 लाख लोगों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है ज्यादातर लोग जल्द से फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य करा ले फॉर्मर रजिस्ट्री कार्ड बन जाने से किसान को सरकार द्वारा सीधे खाते में योजनाओं का लाभ मिलेगा । जिला उद्यान अधिकारी डा विजय कुमार विमल ने कहा कि किसान की आय दुगुनी लागत कम लगे सरकार पूरी तरह से प्रयास की तरफ अग्रसर है उन्होंने ने कहा कि मौजूदा समय आमो के पेड़ में बौर में कीटो असर हो रहा उसके लिए जैविक कीटनाशक नीम आयल का उपयोग करे जो निशुल्क मिल रहा है मृदा परीक्षण अधिकारी आजमगढ़ डाक्टर रणधीर नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा देश एवं उतर प्रदेश के किसान 2047 देश विकासशील बनाने का कार्य किया जा रहा है किसान सुपर सीडर से खेती की बुआई करे किसान जागरूक होकर सरकार द्वारा जारी सारी योजनाओं का लाभ ले डा अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा गर्मी के समय में गेहूं की फसल गर्मी तापमान में फसल को बचाने के लिए खेत में नमी जरूरी है रात के हल्का पानी खेत में देकर सिंचाई कर दे या यूरेट पोटाश 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर दे जिससे गेहूं की फसल का दाना मोटा होगा गेहूं का उत्पादन अधिक होगा । खेत में मूंगा ढाईचा की बुआई एक वर्ष में एक बार करना जरूरी है । जिससे खेत में मौजूद जीवाणु जिंदा रहे गोबर की खाद का उपयोग करने का निर्देश दिया खेत में थोड़ा भी रासायनिक खाद्य डालने से पैदावार दुगुना हो जाती है उन्होंने ने कहा कि गेहूं एवं धान की फसल के अलावा हरि सब्जी किसान अपने घर के खेत में बुआई करे घर पर पशुपालन करे मौजूदा समय में बाजार में बेमौसम को हरी सब्जी दवा केमिकल से निर्मित होती है । इस अवसर पर ब्लाक ठेकमा कृषि अधिकारी राहुल सिंह चंद्रशेसर राय श्रीप्रकाश राय घनश्याम राय अमित बिंद मनमोहन यादव शशिकांत यादव राजेंद्र चौहान भारत यादव लालजी चौहान धीरज राय सत्यम राय विपुल राय समेत आदि लोग मौजूद रहे ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!