आजमगढ़

Azamgarh News:संयुक्त संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ संपन्न*

संयुक्त संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

लालगंज आजमगढ़ विकास खंड लालगंज के समस्त ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम शिक्षा समिति सदस्य ब्लाक अंतर्गत समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापकों संयुक्त संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में आयोजित हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालगंज उद्धव सिंह सोनू एवं खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के संबंध में डा. विमल कुमार तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को उद्धव सिंह सोनू,गणतंत्र श्रीवास्तव प्रभारी एडीओ पंचायत,डा.सत्यप्रिय सिंह अध्यक्ष, भूपनारायण सिंह, रामजन्म यादव,आनन्द यादव’काजू’अध्यक्ष प्रधान संघ ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम में रत्नशंकर पांडेय,गंगाप्रसाद यादव, विश्वजीत, शहाबुद्दीन प्रधान, इंद्रसेन सिंह,अमर बहादुर,धनंजय सिंह,अतुल सिंह,संक्रांति,सिद्धार्थ, मनीष सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिका एवं प्रधानगण उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!