आजमगढ़

Azamgarh news :जाली करेंसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,8 अन्तर्जनपदीय अपराधियों को जाली मुद्रा नोट छापने की मशीन लैपटॉप प्रिंटर कार व मोबाइल सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, जाली/नकली नोट की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.03.2026 को थानाध्यक्ष रौनापार मन्तोष सिंह मय हमराह द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर बेलकुण्डा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि टेकनपुर पुलिया के पास कुछ व्यक्ति एक सफेद गाड़ी में जाली करेंसी नोट का लेन-देन कर रहे हैं।
इस सूचना पर चौकी प्रभारी महुला उ0नि0 विवेक सिंह मय हमराह, उ0नि0 अनुराग पाण्डेय मय हमराह तथा सेकेण्ड मोबाइल में लगे व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला मय हमराहीयान को जोकहरा मंदिर के पास बुलाया गया। तत्पश्चात पुलिस बल की तीन टीम बनाकर टेकनपुर पुलिया से समय करीब 12:30 बजे अभियुक्तगण—
1. नितिन सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व0 अलगू सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
2. ऋषिकेश सिंह उर्फ शनि पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
3. अभिषेक सिंह उर्फ कान्हा पुत्र सुशील सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22
4. आदित्य सिंह उर्फ चन्की पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष
5. शिवम सिंह उर्फ विदुर पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
6. मुन्ना पांडेय पुत्र स्व0 कृष्ण मुरारी पांडेय निवासी कस्बा बड़हलगंज (न्यू टीचर कालोनी चिल्लूपार) थाना बड़हलगंज जनपद
गोरखपुर उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ व निशानदेही के आधार पर ग्राम जगदीशपुर थाना जीयनपुर से अभियुक्त 7. मनोज कुमार पुत्र रामशकल निवासी ग्राम गांगेपुर (गांधीनगर) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष 8. रुद्र पांडेय पुत्र राकेश पांडेय निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को जाली नोट बनाने में प्रयुक्त उपकरणों सहित समय करीब 02:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि इस गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा पुत्र विभूति मिश्रा निवासी बरडिहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ है। उसके निर्देशन में सभी लोग मिलकर लैपटॉप व प्रिन्टर की सहायता से A-4 साइज के पेपर पर जाली करेंसी नोट प्रिन्ट करते थे। इसके बाद प्रिन्ट किये गये जाली नोटों को पेपर कटर से काटकर असली नोटों के आकार में तैयार किया जाता था।
अभियुक्तगण जाली नोटों को असली नोटों की गड्डियों के बीच में रखकर बाजारों, दुकानों तथा लेन-देन के दौरान लोगों को देकर चलाते थे, जिससे सामान्य व्यक्ति आसानी से पहचान नहीं कर पाता था। इस प्रकार ये लोग जाली करेंसी को बाजार में प्रचलित कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!