Azamgarh news :होलिका जुलूस को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले 07 अराजकतत्व गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत तकिया क्षेत्र में होलिका जुलूस के दौरान कुछ अराजकतत्वों द्वारा अपनी बेल्ट निकालकर हंगामा करते हुए शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर संज्ञान में आया था। उक्त वीडियो एवं फोटोग्राफ का गहन अवलोकन कर संबंधित अराजकतत्वों की पहचान की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.03.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए जुलूस के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 07 अराजकतत्वों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि किसी भी धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस अथवा त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने, अराजकता फैलाने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



