आजमगढ़

Azamgarh news :पुरानी रंजिश व जमीन बंटवारे के विवाद में 09 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 06.03.2026 को ग्राम जिगरसण्डी व ग्राम मित्तूपुर में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश एवं जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर आपसी वाद-विवाद एवं हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सूचना पर थाना जहानागंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और आपस में मारपीट करने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बीच-बचाव करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल 09 अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!