आजमगढ़

Azamgarh news :जान से मारने की नीयत से हमला करने वाली 02 अभियुक्ता गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाना अंतर्गत अलीनगर मोहल्ला निवासी सुमन देवी पत्नी सत्यनरायन गोंड द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 28.02.2026 को समय लगभग 06:00 बजे सायं वह अपने घर के बाहर खड़ी होकर अपनी सास से बात कर रही थीं। उसी दौरान उनकी देवरानी रूना पत्नी विनोद गोड़ जमीन पर लोन लेने की बात को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। मना करने पर आरोपीगण द्वारा एक राय होकर वादिनी, उनके पति सत्यनरायन गोंड तथा उनके पुत्र सर्वजीत व अर्पित को लाठी-डण्डा, लोहे की पाइप एवं कुल्हाड़ी से सिर व शरीर पर प्रहार कर गंभीर रूप से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS बनाम आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कमला सिंह यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 3(5) BNS की वृद्धि की गई।
आज दिनांक 01.03.2026 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह कर्मचारीगण वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बाल अपचारी व अभियुक्ताएं पुनः अलीनगर स्थित अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर—
रूना देवी पत्नी विनोद गोड़
मुस्कान उर्फ रोली पुत्री विनोद गोड़
निवासीगण अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय लगभग 08:00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मौके से ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!