Azamgarh News: आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई का संगठन विस्तार एवं होली मिलन समारोह संपन्न


आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़: 01/03/2026 को आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई के द्वारा शगुन मैरेज हाल, छतवारा में संगठन विस्तार एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।मां न्यायालय ने जिस तरह से हमारे नेताओं के खिलाफ लगाये गये फ़र्ज़ी आरोपों को ख़ारिज किया है इससे साबित हो गया कि हमारे नेता कट्टर ईमानदार हैं पार्टी कट्टर ईमानदार है और बीजेपी के विघटनकारी मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी
जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में संगठन विस्तार के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी एकता और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी की नीतियां और विचारधारा आम जनता के हित में हैं। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
आजके कार्यक्रम में अनिल यादव,उमेश यादव,अशोक मौर्य,जिशान अहमद,सभाजीत यादव,बाबूराम यादव,नीरज यादव,रामरूप यादव,सोनू यादव,अमरनाथ यादव,संजय यादव,राजमन यादव,दीनबंधु गुप्ता आदि साथी उपस्थित रहे।



