राज्य

Karnal News: हरियाणा के करनाल में कैब ड्राइवर शाहरुख की हत्या, आरोपियों ने ही बुक की थी कार

करनाल में तीन दिन पहले दिल्ली के रहने वाले 22 वर्षीय शाहरुख नाम के युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक छात्र है. बीते दिनों कैब चालक शाहरुख की डेडबॉडी जानी गांव नहर के पास मिली थी. डीएसपी राजीव कुमार ने आज प्रेसवार्ता के दौरान इस हत्या मामले का खुलासा किया.

डीएसपी राजीव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को शाहरुख नाम के युवक की हत्या दो युवकों द्वारा की गई थी. मृतक युवक के परिजन जब यहां ढूंढते हुए यहां आए थे. इसके बाद अभी तक परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी. थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. जिसकी जांच पुलिस कप्तान द्वारा सीआईए टू टीम को सौंपी गई थी.

पुलिस टीम द्वारा जब मामले की जांच शुरू की गई तो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें एक युवक प्रवीण उर्फ पिन्ना जो कैमला घरौंडा का रहने वाला है. उसे शिमला से देर रात गिरफ्तार किया था. लूट और हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था. रिमांड के दौरान एक और युवक जिसका नाम जतिन है उसे गिरफ्तार किया गया है. जो गोहाना का रहने वाला है. पानीपत से इस युवक को आज गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों ने जहांगीरपुरी से शाहरुख की कैब को किया था बुक

डीएसपी राजीव ने बताया इस हत्या के मामले में इन दोनों युवकों की मिलीभगत सामने आई है. उन्होंने बताया इन्हीं दोनों आरोपियों ने दिल्ली जहांगीरपुरी से मृतक शाहरुख की कैब को बुक किया था. इसके बाद दोनों आरोपी ने शाहरुख की हत्या कर दी और उसके शव को जानी गांव नहर के पास फेक दिया था. उसके बाद दोनों आरोपी टेक्सी लेकर फरार हो गए थे. मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया गया था और दूसरे आरोपी आज पकड़ा गया है. अब इसे भी कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा. शुरुआती जांच में पाया गया कि लूटपाट के इरादे से इस हत्या को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. डीएसपी ने बताया गला दबाकर शाहरुख नाम के युवक की हत्या की गई थी. पकड़े गए दोनों आरोपी से अभी गाड़ी की रिकवरी करना बकाया है.

पुलिस दोनों आरोपी से मामले की कर रही पूछताछ

डीएसपी ने बताया कि एक युवक को देर रात 1:30 के करीब शिमला से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे युवक को आज पानीपत से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले में आगामी दिनों में पूछताछ के दौरान क्या कुछ निकाल कर आएगा, ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. लेकिन जिस तरह से इस हत्या में एक छात्र शामिल है वो अपने आप में एक सवालिया निशान जरूर है. पूरी कहानी के पीछे क्या कुछ मकसद है. यह जांच के बाद पुलिस इसका खुलासा पुलिस करेगी.

ये भी पढ़िए- अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया- ‘सालों के दर्द और आंसुओं…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!