AZAMGARH News:उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी ठेकमा में ‘जल संरक्षण’ पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ


आजमगढ़। आज दिनांक 18/04/ 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी ठेकमा, आजमगढ़ के प्रांगण में ‘जल संरक्षण’ विषय पर एक भव्य निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में जल के महत्व और उसके बचाव के प्रति जागरूक करना था।प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला के जरिए ‘जल ही जीवन है’ और ‘वर्षा जल संचयन’ का सुंदर संदेश दिया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने जल संकट के कारणों और उनके समाधान पर अपने प्रभावी विचार प्रस्तुत किए।विद्यालय के अनुदेशक मनीष गुप्ता ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूंद कीमती है और इसकी शुरुआत हमें अपने घर और विद्यालय से करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर अश्वनी तिवारी , दिनेश यादव,रामानंद प्रजापति और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



