Azamgarh News:गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या प्रकरण से जुड़ा संगठित गिरोह सक्रिय


गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या प्रकरण से जुड़ा संगठित गिरोह सक्रिय
आजमगढ़, 26 फरवरी 2026।
जनपद के आजमगढ़ अंतर्गत अहरौला थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ग्राम भोगईचा स्थित जेठू सिंह स्मृति द्वार मोड़ के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर श्रवण पाण्डेय द्वारा गठित एक संगठित आपराधिक गिरोह जनपद स्तर पर सक्रिय था। गिरोह पर आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या जैसे गंभीर अपराध करने का आरोप है।
दिनांक 16 मार्च 2025 को ग्राम भोगईचा निवासी सुनील पाण्डेय को बाजार जाते समय पकड़कर घर के अंदर ले जाया गया, जहां मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ खिलाने से उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 110/2025 धारा 103(1)/3(5)/123 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामसकल पाण्डेय (56 वर्ष) एवं रवि पाण्डेय (27 वर्ष), निवासी ग्राम भोगईचा, को सुबह लगभग 09:00 बजे गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 43/2026 भी पंजीकृत है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मी अजीत कुमार यादव एवं मुकेश गुप्ता शामिल रहे। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
समाचार–2
युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़, 26 फरवरी 2026।
जनपद के आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी बहन को एक अज्ञात व्यक्ति वाहन में बैठाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 13/26 धारा 87 बीएनएस के तहत अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान इस्माइल पुत्र स्व. रईस अहमद, निवासी मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा), कस्बा फूलपुर, का नाम प्रकाश में आया।
26 फरवरी 2026 को व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा फूलपुर स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे से अभियुक्त को सुबह लगभग 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी टीम में गंगाराम बिन्द, अरविन्द तिवारी एवं इरफान शामिल रहे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



