राज्य

Jodhpur News: जोधपुर फिर बनेगा रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन, पहुंचेंगे बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड स्टार्स

राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर शाही ठाठ-बाट और भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. जहां विश्व प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में 28 फरवरी को आयशा अरोड़ा और जैक परिणय सूत्र में बंधेंगे. इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर न केवल शहर में, बल्कि देशभर के सामाजिक और औद्योगिक हलकों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. सूर्यनगरी एक बार फिर अपनी शाही मेहमाननवाजी और भव्य आयोजन क्षमता के लिए चर्चा में है.

देश के प्रमुख उद्योगपतियों के पहुंचने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, इस विवाह समारोह में उद्योग जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं. देश के प्रमुख उद्योगपतियों जैसे मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के भी जोधपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. मेहमानों के आगमन को देखते हुए जोधपुर एयरपोर्ट पर करीब दो दर्जन चार्टर विमानों के उतरने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए जा रहे हैं.

बॉलीवुड और फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां देंगी प्रस्तुतियां

शादी से पहले आयोजित होने वाली संगीत संध्या को भी बेहद खास बनाया गया है. यह भव्य कार्यक्रम ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित किया जाएगा. यहां बॉलीवुड और फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी, जिससे आयोजन की रौनक और भी बढ़ जाएगी. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आधुनिक ग्लैमर का यह संगम मेहमानों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा.

इस शाही आयोजन का सकारात्मक असर जोधपुर के पर्यटन, होटल और ट्रैवल उद्योग पर भी साफ दिखाई दे रहा है. शहर के प्रमुख होटलों में बुकिंग लगभग फुल बताई जा रही है. साथ ही, वीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि आयोजन सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!