राज्य

सदन में विपक्ष पर उखड़े सम्राट चौधरी, ‘गृह मंत्री हूं… आप लोगों की भी फाइल है, सबका इलाज करूंगा’

बिहार विधान परिषद में सोमवार (23 फरवरी, 2026) को गृह विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से सुशासन स्थापित करने के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा की. उन्होंने सदन को बताया कि नीट छात्रा मामले पर पुलिस ने काम किया, लेकिन कुछ लोगों ने सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया.

नीट छात्र कांड पर ही सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस ने जांच की. रिपोर्ट दी. सार्जनिक बयान दिया, लेकिन कुछ लोगों ने हायतौबा मचाया. कोई गलतफमी में मत रहिए. एक-एक आदमी का इलाज करूंगा. किसी को छोड़ नहीं सकता हूं. एक-एक आदमी का रिकॉर्ड है. 

उचित समय पर होगी कार्रवाई: सम्राट चौधरी

विपक्ष के सदस्यों की ओर देखते हुए उन्होंने आगे कहा, “आपकी भी फाइल है. कहिएगा तो दिखा देंगे. मैं तो गृह मंत्री ही हूं. मुख्यमंत्री जी ने तो मुझे काम ही दिया है. मेरे पास सबका रिकॉर्ड है कौन क्या कर रहा है. किसने क्या काम किया. शासन का काम है उचित समय पर उचित निर्णय ले. इसलिए उचित समय पर कार्रवाई होगी.”

सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि आप जिस चीज की कहेंगे हम जांच करेंगे, तार वहीं निकलेगा जहां आप हैं. दूसरी जगह नहीं निकलेगा. गलतफहमी में मत रहिए. 

फिरौती की घटनाएं बिहार में सबसे कम

लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में हत्या के मामले में लगभग 6 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी बिहार में हुई. लूट के मामले में 2264 लोगों की गिरफ्तारी हुई. आज फिरौती के लिए अपहरण देश में कहीं सबसे कम हो रहा है तो वह बिहार है. ये (विपक्ष) कह रहे थे डकैती… डकैती के मामले में हम देश में 31वें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- पटना डबल मर्डर पर सियासत, RJD बोली- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, सदन में भी गूंजा मामला

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!