राज्य
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लुधियाना जा रही डबल डेकर बस का एक्सीडेंट, 16 घायल, पांच की मौत

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर की नींद हादसे का संभावित कारण मानी जा रही है. घटना के बाद मौके पर पुलिस और राहत टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया. (यह खबर अपडेट हो रही है.)
यूपी चुनाव 2027 से पहले ‘राम’ पार्टी का ऐलान, मथुरा से बजा बिगुल, किसकी बढ़ेगी मुश्किल?



