देश

‘यहीं मेरा बचपन बीता..’, अपनी जन्मभूमि बिहार पहुंचकर भावुक हुए ब्रिटेन के AI मंत्री कनिष्क नारायण 

बिहार के लाल अब ब्रिटेन सरकार में सांसद हैं, फिलहाल एआई मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं, यूके के सांसद और एआई मंत्री कनिष्क नारायण के बारे में. हाल ही में वह 25 साल बाद अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां स्थित एक कॉलेज में उनका भव्य स्वागत भी हुआ. इस दौरान वो काफी भावुक भी नजर आए. 

वह आज भी अपनी जन्म भूमि को नहीं भूल पाए हैं. उनका जन्म मुजफ्फरपुर की धरती पर ही हुआ था. वह यहां एक लॉ कॉलेज में एआई को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार और एआई पर खुलकर बातचीत की. 

बिहार में आकर सच में अच्छा लग रहा: कनिष्क नारायण

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार आकर सच में अच्छा लग रहा है. इसी जगह पर मेरा जन्म हुआ था. आप यहां की प्रगति देख सकते हैं. हम प्रोद्योगिकी के भविष्य की ओर अग्रसर हैं. हम ब्रिटेन में एआई के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं. बिहार आकर मुझे सच में खुशी हो रही है.

अपने बिहार दौरे पर कनिष्क ने कहा कि 24 से 25 साल के बाद बिहार आकर अच्छा लग रहा है. वह पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में थे. यहां भारत मंडपम में एआई समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य बड़े नेता पहुंचे हैं. कनिष्क भी इस समिट में बतौर ब्रिटेन के एआई मंत्री के तौर पर शिरकत कर रहे हैं. कनिष्क ने कहा है कि भारत और यूके मिलकर एआई की फील्ड में काफी अच्छा काम कर सकते हैं. इन दोनों देशों के लोगों में काफी प्रतिभा है. 

भारत और यूके के बीच रिश्ता ऐतिहासिक

यूके के मंत्री ने बताया कि दोनों देशों का रिश्ता ऐतिहासिक रूप से जुड़ाव रखता है. यह आज भी कायम है. भविष्य में भी रहेगा. दोनों देश साथ मिलकर कई इलाके में काम कर सकते हैं. यूके की 9 यूनिवर्सिटी की ब्रांच भारत में है. इनके जरिए यहां के युवाओं को एआई सहित कई स्किल में मदद दी जा रही है. भारत और यूके फ्यूचर की संभावनाओं पर काफी काम कर सकते हैं. 

जनता दल के नेता और राज्यसभा नेता संजय कुमार झा ने यूके के एआई मंत्री का अपने पटना स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान जनता दल के नेता ने कहा कि कनिष्क नारायण यूके के मंत्री हैं. वहां के नागरिक हैं. वह बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. 20 साल के ज्यादा समय के बाद बिहार लौटे हैं. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!