राज्य

अमेठी में पुलिस और गौकश जनैद के बीच मुठभेड़, घेराबंदी में पैर पर लगी गोली, 6 साथी भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस की गौकशी मामले में गौकश जुनैद अहमद के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में शातिर गौकश अहमद के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूछताछ के बाद जुनैद के 5 अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो जुनैद के साथ गौकशी की घटना को अंजाम देते थे. जुनैद के पास से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक बाइक और गौकशी के उपकरण भी बरामद हुए है. फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.

शातिर अपराधी जुनैद कि भागने की सूचना मिलते ही इन्होंना पुलिस ने घेरा

दरसअल यह पूरा मामला इन्हौना थाना क्षेत्र के गन्दनाला सेमरौता मार्ग का है, जहां इन्हौना थाने को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के करनगांव में हुए गौकशी के मामले में वांछित चल रहा शातिर गौकश कहीं भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही हरकत में आई इन्होंना पुलिस मौके पर पहुंची और गौकशी की घेराबंदी शुरू कर दी.  बैकअप के लिए जायस और मोहनगंज थाना को भी मौके पर बुलाया गया. 

अपने को घिरता देख जुनैद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी फायरिंग में अपराधी जुनैद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से जुनैद के 5 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देते थे. 

जुनैद के पास एक बाइक, एक तमंचा और गौकशी के उपकरण हुए बरामद

जुनैद के पास से एक बाइक, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और गौकशी के उपकरण भी बरामद हुए हैं. पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन्हौना थाना क्षेत्र के गन्दनाला सेमरौता मार्ग पर गोकश से मुठभेड़ हुई है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौकशी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गौकशी जुनैद करनगांव में हुए गौकशी की घटना में वांछित था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!