आजमगढ़

Azamgarh News:बे मौसम बरसात से किसानों को हुआ भारी नुकसान।बिजली के अनगिनत तार टूटे।

बे मौसम बरसात से किसानों को हुआ भारी नुकसान।बिजली के अनगिनत तार टूटे।

निजामाबाद आजमगढ़। बारिश किसानों के लिए आफत बन जाती है। इस बार भी मौसम कुछ ऐसा ही बेरहम हुआ कि क्षेत्र के किसान संकट में आ गए। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बिन मौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की साल‑भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कहीं गेहूं खेतों में बिछ गया, तो कहीं आम‑लीची की फसल को सीजन से पहले ही भारी-भरकम नुकसान पहुंचा है। हालात ऐसे हैं कि किसानों की आंखों से आंसू बरस रहे हैं और हर तरफ से एक ही सवाल है कि आखिर मौसम इतना बेरहम क्यों हुआ कि किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।किसान परेशान हैं कि उनकी साल भर की मेहनत पर प्रकृति इतनी बेरहम क्यों हो है।आंधी तूफान और बारिश से किसान भयभीत नजर आए तो वहीं बिजली के तार टूट कर गिर गए।निजामाबाद कस्बे के विद्युत कर्मियों ने टूटे हुए तारों को जोड़कर विद्युत संचार व्यवस्था बहाल करवाए।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!