आजमगढ़

Azamgarh News: ग्राम प्रधान कोमल यादव की मृत्यु के बाद इंद्रेश कुमार बने ग्राम प्रधान

अबुल कैश की रिपोर्ट फरिहा से

ग्राम प्रधान कोमल यादव की मृत्यु के बाद इंद्रेश कुमार बने ग्राम प्रधान

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील में बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और बनकटा गांव की ग्राम प्रधान कोमल यादव का 15 जनवरी को निधन हो जाने के कारण ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था और इसी रिक्त पद को भरने के लिए तहसील सभागार में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी और बैठक में ग्राम पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति में विचार-विमर्श के बाद इंद्रेश कुमार को सर्वसम्मति से बनकटा ग्राम पंचायत का नया ग्राम प्रधान चुना गया और उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत तहबरपुर, ग्राम विकास अधिकारी बनकटा सहित ग्राम पंचायत के सदस्य और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवचयनित ग्राम प्रधान को गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से कार्य करने की सलाह दी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!