खेल

IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम

Rajasthan Royals Home Ground IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने 4 घरेलू मैच जयपुर में करवाने को राजी हो गई है, जबकि बाकी 3 होम मैच गुवाहाटी में होंगे. होम ग्राउंड को लेकर RR फ्रैन्चाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बीच मतभेद रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से कुछ सूत्रों ने बताया राजस्थान रॉयल्स टीम के चेयरपर्सन, रणजीत बरठाकुर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने कुछ घरेलू मैच जयपुर में करवाएगी.

पिछले कुछ सालों में राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन में अपने 2 घरेलू मैच गुवाहाटी और बाकी 5 मैच जयपुर में खेले हैं. नए समझौते अनुसार RR टीम पिछले सीजन की तुलना में सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर) में एक मैच कम खेलेगी. वहीं गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में अब राजस्थान के मैचों की संख्या बढ़कर 2 से 3 हो जाएगी.

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को नया कप्तान नियुक्त किया है. टीम के पुराने कप्तान संजू सैमसन ट्रेड डील की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. इसी ट्रेड डील के तहत रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान की टीम में आ गए थे.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रवींद्र जड़ेजा, सैम कर्रन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी का हुआ तलाक, 15 महीनों से था परेशान; खुद किया एलान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!