राज्य

INDIA पर बड़ा दावा! राहुल गांधी का नाम लेकर संजय राउत ने मचाई सियासी हलचल, अब कांग्रेस का आया बयान

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने  भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन यानी INDIA पर बड़ा बयान दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लेते हुए राउत के दावे के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है.

शिवसेना (UBT) के MP संजय राउत ने कहा कि, ‘INDIA ब्लॉक का काम तब शुरू होता है जब लोकसभा चुनाव पास आते हैं. तब तक किसी के बीच कोई बातचीत नहीं होती. तब तक, INDIA ब्लॉक में लोग क्या कर रहे हैं, किसी को पता नहीं चलता. देश में बहुत सारी दिक्कतें हैं. अमेरिका के साथ हुई डील का नतीजा यह होगा कि देश के किसान मरेंगे, आत्महत्या करेंगे और भूखे मरेंगे. लेकिन INDIA ब्लॉक के सिर्फ पार्लियामेंट में आवाज उठाने से काम नहीं चलने वाला. वे राहुल गांधी को भी पार्लियामेंट में बोलने नहीं देते. क्या हम बाहर कुछ कर सकते हैं?

राउत के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

राउत ने कहा कि देश में बहुत सारे मुद्दे हैं, मणिपुर का मुद्दा, कानून-व्यवस्था का मुद्दा. INDIA ब्लॉक को हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए. उन्हें एक-दूसरे से बातचीत करनी चाहिए. महीनों, सालों तक वे किसी से बात नहीं करते. चाहे वह उद्धव ठाकरे हों या दूसरे नेता, हम चाहते हैं कि INDIA ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही नहीं, बल्कि उससे भी पहले एक्टिव हो. किसी ने सुझाव दिया है कि ममता बनर्जी को INDIA ब्लॉक को लीड करना चाहिए. दूसरे का कहना है कि स्टालिन को करना चाहिए. यह उनकी पर्सनल राय है. इंडिया ब्लॉक की एक मीटिंग होनी चाहिए.’

शिवसेना UBT MP संजय राउत के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी.उन्होंने कहा कि, वह एक सीनियर लीडर हैं. अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो बेशक, INDIA के सभी अलायंस पार्टनर इसे सुनेंगे और देखेंगे कि क्या करना है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!