आजमगढ़

Azamgarh News: सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन साफ सफाई की गई*

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय तहसील क्षेत्र के फेंकू सिंह महाविद्यालय चेवार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाओं द्वारा साक्षरता अभियान रैली महाविद्यालय से कंजहित बाजार तक निकाली गई। बाजार में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की गई तथा साक्षरता के प्रति बच्चों को जन जागरूक किया गया। तत्पश्चात भोजन कराया गया।भोजनोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ सिंह ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विशेष जानकारी दी तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण को जागरूक किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह,डॉo विवेक कुमार सिंह, श्रीमती वंदना सिंह,भद्रसेन सिंह,मनोज यादव,ललित कुमार, रामपाल यादव उपस्थित थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!