राज्य

Punjab: शांति भंग करने की कोशिश! गोल्डन टेम्पल के AI वीडियोज़ से मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

Amritsar News: पंजाब में अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेम्पल की पवित्र परिक्रमा से जुड़े तीन विवादास्पद AI-Generated वीडियो सामने आए हैं. पहली वीडियो में एक नौजवान को जूते पहनकर परिक्रमा में खड़ा दिखाया गया और फिर उसे कार में बैठते हुए परिसर छोड़ते दिखाया गया. दूसरी वीडियो में श्री दरबार साहिब के स्वरूप और दृश्यों को AI के माध्यम से बदलकर पेश किया गया, जो सिख धर्म की पवित्रता के खिलाफ है. तीसरी वीडियो में हरमंदिर साहिब के सामने एक जोड़े को आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाया गया, जिससे संगत में गहरा रोष फैला.

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई. 29 जनवरी को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, अमृतसर ने भारतीय दंड विधान (IPC) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 353(2), 353(3) (धार्मिक स्थान से संबंधित सामग्री के माध्यम से समुदायों के बीच दुश्मनी को प्रोत्साहित करना) के तहत मामला दर्ज किया. SGPC ने पुलिस को वह इंस्टाग्राम लिंक भी सौंपा, जहां से यह सामग्री अपलोड की गई थी.

वीडियो पर लोगों ने जताया गुस्सा

पहली वीडियो में नौजवान जूते पहनकर परिक्रमा में खड़ा दिखता है और बाद में कार में बैठकर बाहर निकलता है. दूसरी वीडियो में श्री दरबार साहिब के दृश्य बदलकर दिखाए गए हैं, जो सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ हैं. तीसरी वीडियो में एक जोड़ा हरमंदिर साहिब के सामने आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आता है, जिससे संगत में गुस्सा और चिंता दोनों फैल गई.

पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. SGPC ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. वीडियो बनाने और अपलोड करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें –

7 घंटों के भीतर हार्ट अटैक से पंजाब के दो सगे भाइयों की मौत, बड़े की मौत नहीं सह पाया छोटा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!