CBSE की परीक्षा देने नहीं पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, प्रिंसिपल बोले, ‘हम उम्मीद लगा रहे थे कि…’

भारत के उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी 10वीं की परीक्षा को लेकर चर्चा में हैं. सीबीएसई ने मंगलवार (17 फरवरी) से परीक्षाएं शुरू कर दी हैं. यह परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी. मंगलवार को वैभव का गणित का पहला पेपर था. वैभव समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल स्थित परीक्षा सेंटर में नहीं पहुंचे. पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसपल ने जानकारी दी है.
इससे पहले वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया था कि व्यस्त कार्यक्रम की वजह वैभव इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे. अब अपने पहले पेपर में वैभव सेंटर नहीं पहुंचे हैं. प्रिंसपल एनके सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन वैभव सेंटर नहीं आए हैं. उनका गणित का पेपर था.
प्रिंसिपल ने दी यह जानकारी
समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई की पॉलिसी के मुताबिक हमने उनके नाम के आगे अनुपस्थित लिख दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वैभव की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. एनके सिन्हा ने आगे कहा कि इसके लिए अगर बच्चा नहीं आता है तो जानकारी दी भी नहीं जाती है. इस वजह से हम लोग अपने अनुसार जो बच्चा नहीं आता है उसके नाम के आगे अनुपस्थित लिख देते हैं.
#WATCH | Samastipur, Bihar: On Indian U-19 cricketer Vaibhav Suryavanshi not appearing for the CBSE Class 10th exam, Principal of Podar International School, NK Sinha, says, “He is absent today. He has not come to the examination centre. We have marked him absent according to the… pic.twitter.com/OAIP5bqrX6
— ANI (@ANI) February 17, 2026
उम्मीद है कि अगली परीक्षा में जरूर शामिल होंगे- प्रिंसिपल
उन्होंने बताया कि हम लोग उम्मीद लगा रहे थे कि वे सेंटर आएं और अपनी परीक्षा दें, लेकिन और भी बहुत सारे काम हो सकते हैं. इसमें क्रिकेट मैच या प्रेक्टिस हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे मैच चल रहे है. इसलिए वे व्यस्त हो सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगली परीक्षा में हो सकता है वे जरूर शामिल होंगे.
वैभव के परिवार वालों ने इस पर कहा था कि क्रिकेट में काफी व्यस्तता और परीक्षा केंद्र पर प्रशंसकों एवं क्रिकेट खिलाड़ियों की अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा.



