Azamgarh news:अनुदेशकों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को सौंपा ज्ञापन


अनुदेशकों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को सौंपा ज्ञापन
आज विकास खंड ठेकमा के ग्राम सभा सेंदुरी में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का आगमन हुआ।जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में रामानन्द यादव एवं मनीष गुप्ता ने मंत्री जी को अनुदेशकों की तरफ से सरकार द्वारा प्रदान की गई कैशलैस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री जी को संबोधित धन्यवाद पत्र सौंपा तथा अपनी अन्य समस्याओं के संबंध में मांग पत्र भी दिया।जिसपर मंत्री जी ने शीघ्र ही अनुदेशकों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि अनुदेशकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया जा रहा है ।सरकार ने बेसिक, माध्यमिक, कस्तूरबा के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को उनके परिवार सहित कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान की है जो कि एक ऐतिहासिक निर्णय है। इस अवसर पर रामानंद यादव, मनीष गुप्ता, गब्बर राव, रामवृक्ष, सुनील कुमार, सुशील, प्रवीण , सहित अन्य शिक्षक अनुदेशक उपस्थित रहे।



