राज्य

हापुड़: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी के साथ इश्क का इजहार कर रही थी पत्नी! पति ने रंगे हाथों पकड़ा, और फिर…

14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे को प्रेमी युगल आपस में एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. ऐसे में यूपी के जनपद हापुड़ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के रिश्तों के बीच भरोसे की डोर को कमजोर किया है. यहां वैलेंटाइन डे पर एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ इश्क का इजहार कर रही थी, लेकिन रास्ते में किसी तरह महिला के पति ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया और बीच सड़क पर पत्नी और उसके प्रेमी का इश्क का सारा भूत उतार दिया. पत्नी और प्रेमी के साथ की गई मारपीट की वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है. 

जानकारी के अनुसार हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के तहत मेरठ रोड पर जसरूपनगर का रहने वाला एक युवक गुजर रहा था. बीच रास्ते में उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ मोटर साइकिल पर सवार देखा. वैलेंटाइन डे पर किसी अन्य युवक के साथ अपनी पत्नी को देखते ही युवक के गुस्से का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

बीच सड़क पर खड़ा हुआ हंगामा

गुस्साए युवक ने बीच सड़क पर ही जमकर अपनी पत्नी और प्रेमी युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी. बीच सड़क पर हुए हंगामे के कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई.

इटावा में दिल दहला देने वाली वारदात

उधर यूपी के इटावा में 10 फरवरी 2026 को एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई. जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ियापुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया, जब खेत में बने एक मकान में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय रनवीर सिंह यादव पुत्र लाखन सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम पड़ियापुर के निवासी थे और पेशे से ट्रक ड्राइवर थे.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!