स्वास्थ्य

Restless Legs Syndrome: रात को बिस्तर पर जाते ही पैरों में होती है झनझनाहट, इस बीमारी का है संकेत

Restless Legs Syndrome: दिनभर की थकान के बाद रात का समय शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए होता है. लेकिन कुछ लोगों के लिए यही वक्त सबसे ज्यादा बेचैनी भरा बन जाता है. जैसे ही वह बिस्तर पर लेटते हैं पैरों में झनझनाहट, खिंचाव जलन या अजीब सी बेचैनी शुरू हो जाती है. कई बार पैरों को लगातार हिलाने या उठाकर चलने से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन आराम करते ही परेशानी दोबारा लौट आती है. ऐसे में चलिए अब हम आपको बताते हैं की रात में बिस्तर पर जाते ही पैरों में झनझनाहट क्यों होने लगती है और यह किस बीमारी का संकेत हो सकती है. 

क्या है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम?

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल और स्लीप डिसऑर्डर माना जाता है. इसमें व्यक्ति के पैरों को बार-बार हिलाने की तेज इच्छा होती है, यह परेशानी खास तौर पर तब बढ़ती है जब व्यक्ति आराम की स्थिति में होता है. जैसे लेटने या लंबे समय तक बैठने पर कई लोग को ऐसा महसूस होता है जैसे पैरों में कुछ रेंग रहा हो, खिंचाव हो रहा हो या अंदर से खुजली और जलन हो रही हो. एक्सपर्ट के अनुसार यह समस्या नींद पर भी गंभीर असर डाल सकती है. बार-बार नींद टूटने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है. 

क्यों होती है यह परेशानी? 

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समस्या का संबंध दिमाग में डोपामाइन नाम के केमिकल से जुड़ा हो सकता है. डोपामाइन शरीर की मांसपेशियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है. जब इसका संतुलन बिगड़ता है तो पैरों को लगातार हिलाने की इच्छा बढ़ सकती है. इसके अलावा आयरन की कमी भी इस बीमारी का एक बड़ा कारण मानी जाती है. शरीर में आयरन कम होने पर दिमाग के कामकाज और डोपामाइन के स्तर पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि एनीमिया या आयरन की कमी से जूझ रहे लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. 

ये भी पढ़ें-Gestational Diabetes Risk: प्रेग्नेंसी के बाद डायबिटीज खत्म, पर ये लक्षण बना देंगे हार्ट-थायरॉयड का मरीज, न करें इग्नोर

किन लोगों को होता है खतरा? 

डॉक्टरों के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ ही परेशानी बढ़ सकती है. महिलाओं और प्रेग्नेंट महिलाओं में इसके मामले ज्यादा देखे जाते हैं. कुछ मामलों में यह समस्या अनुवांशिक भी हो सकती है. वही डायबिटीज, किडनी रोग, नसों से जुड़ी बीमारियों और विटामिन की कमी जैसी स्थितियां भी रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम से जुड़ी मानी जाती है. इस बीमारी के लक्षण हर व्यक्ति में भी अलग-अलग हो सकते हैं. आमतौर पर पैरों में झनझनाहट, जलन, खिंचाव, खुजली या धड़कन जैसा एहसास हो सकता है. यह परेशान रात में ज्यादा बढ़ती है और चलने-फिरने से थोड़ी राहत मिल सकती है. कई लोग सोते समय पैरों में झटका या अनियंत्रित मूवमेंट भी महसूस करते हैं. 

पैरों में झनझनाहट से बचाव का तरीका 

एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और संतुलित खान-पान इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. कैफीन का सेवन कम करना, सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करना और आयरन व विटामिन की कमी को पूरा करना भी फायदेमंद माना जाता है. वहीं अगर लगातार यह परेशानी बनी रहे तो इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Cancer Shot India: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!