Azamgarh News: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को राहत, रौनापार पुलिस ने ₹18,582 रुपये वापस कराए


आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़, 14 फरवरी 2026। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रौनापार पुलिस एवं साइबर टीम आजमगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,582 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए।
पुलिस के अनुसार ग्राम बनियापार निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र सुबेदार यादव से बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 28 अप्रैल 2025 को प्रोसेसिंग फीस के रूप में ₹18,800 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल थाना रौनापार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर पंजीकृत किया गया।शिकायत मिलते ही साइबर टीम आजमगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉडस्टर के आईडीबीआई बैंक खाते में ₹18,582 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने एवं न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद 13 फरवरी 2026 को उक्त धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
इस कार्रवाई में थाना रौनापार की साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ जाती है।



