खेल

भारत या पाकिस्तान, किसकी होगी जीत? जानें महामुकाबले को लेकर क्या है पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की राय

Reactions On IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी रह गया है. यह महा मुकाबला श्रीलंका को कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है. स्पिन के लिहाज से दोनों ही टीमें मजबूत हैं. पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक और अबरार अहमद जैसे गेंदबाज स्पिन कंडीशन में ऑन पेपर मैच पलटने की काबीलिय रखते हैं. 

हालांकि भारतीय खिलाड़ी किसी भी वक्त और किसी भी मैदान पर मैच जीतने का दम रखते हैं. इस मुकाबले पर दिग्गजों और एक्सपर्ट्स की नजर बनी हुई है. तो आइए जानते हैं कि मैच को लेकर किसने क्या बोला है. 

भारत को चैलेंज नहीं दे पाएगा पाकिस्तान: इरफान पठान

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इरफान पठाने कहा, “अगर आप पिछला वर्ल्ड कप या इंडिया-पाकिस्तान का पिछला मैच देखते हैं, तो ऐसा नहीं लगता है कि पाकिस्तान टीम इंडिया को चैलेंज कर पाएगी. एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार हराया है.”

आकाश चोपड़ा ने दी चेतावनी 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और स्टार कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम को पाक स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि उस्मान की स्पीड भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हो सकती है. 

क्या बोले शोएब अख्तर?

एबीपी न्यूज के शो में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, “देखिए इंडिया के पास लग्जरी बहुत है. इंडिया ने क्रिकेट में बहुत निवेश किया है, जहां से टैलेंट का आना अब अजीब बात नहीं लगती. बच्चे आते हैं और खेलते हैं. प्रतियोगिता इतनी मुश्किल है कि जिसका जहां पर भी एक इंच मिलता है वो आपना माइल लेकर जा रहा है.”

क्या बोले कपिल देव?

मुकाबले पर बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि मुकाबला ऐसी पिच पर खेला जाना है, जहां स्पिनरों को मदद है, इसलिए वह पाकिस्तानी की गेंदबाजी को तवज्जो दे रहे हैं. अगर मैच किसी दूसरी जगह होता, तो वह पाक गेंदबाजों पर इतना ध्यान नहीं देते. 

सौरव गांगुली का भी आया बनाय

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, “मैच हाई वोल्टेज होना चाहिए. पिछले कुछ सालों से हाई वोल्टेज मैच नहीं हुआ. मैच की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए. उम्मीद है कल होगी. भारत एक बहुत अच्छी और बहुत मजबूत टीम है और हमें उम्मीद है कि वह कल अच्छा खेलेगी. टीम सिर्फ कल ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्ड कप में अच्छा खेलेगी.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!