राज्य

Akshara Singh: अक्षरा ने बढ़ाई पवन सिंह की टेंशन! पत्नी ज्योति का किया सपोर्ट, बोलीं- ’10 करोड़ नहीं, 100…’

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है. बीते बुधवार (11 फरवरी, 2026) को ज्योति सिंह आरा स्थिति फैमिली कोर्ट पहुंचीं थीं लेकिन पवन सिंह नहीं आए थे. ज्योति ने कुछ देर इंतजार किया और चली गईं. इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी. ज्योति सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं. अगर पवन सिंह को नहीं रहना है तो गुजारा-भत्ता के लिए 10 करोड़ रुपये दें. इस पर अब अक्षरा सिंह का बयान आया है.

‘एक लड़की का ये हक बनता है कि वो एलिमनी ले’

अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. शनिवार (14 फरवरी, 2026) को पटना में मीडिया से बातचीत में बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, “अगर आपने शादी की है… शादी करके आप किसी को ले जाते हैं… तो आपका दायित्व बनता है. एक लड़की का ये हक बनता है कि वो एलिमनी ले. ज्योति सिंह अपनी जगह सही हैं.” 

समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए: अक्षरा सिंह

ज्योति सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “10 करोड़ मांगें या 20 करोड़, हमको लगता है 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा. देना ही चाहिए… जो लड़की ने झेला है वो उसके लिए 100 करोड़ भी कम है. समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए.”

अब अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद पावरस्टार पवन सिंह की टेंशन जरूर बढ़ने वाली है. बता दें कि एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच नजदीकियां थीं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इसके बाद ब्रेकअप की खबरें आ गईं. रिश्तों में टूट के बाद कई बार अक्षरा सिंह ने इसको लेकर पवन सिंह के खिलाफ भी बोल चुकी हैं. ऐसे में एक बार फिर जब उन्हें मौका मिला है तो उन्होंने पावरस्टार को निशाने पर लिया है. देखना होगा पवन सिंह की ओर से इस पर क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh Divorce: कोर्ट नहीं पहुंचे पावरस्टार पवन सिंह, जज से पत्नी ज्योति ने कहा- ‘मैं अपने पति…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!