राज्य

दिल्ली: 60 लाख की लूट का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार, फर्म का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

दिल्ली में हुई दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस मामले में 7 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस कंपनी से पैसा लूटा गया, उसी का कर्मचारी इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला.

बदमाशों ने कर्मचारी से लूटा 60 लाख कैश 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 7 जनवरी 2026 की है. फर्म का कर्मचारी संदीप स्वामी अपने साथी शिवा के साथ रोहिणी सेक्टर-8 से 60 लाख कैश लेकर करोल बाग स्थित ऑफिस जा रहा था. जैसे ही वे सुभद्रा कॉलोनी के पास पहुंचे. बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गन दिखाकर पूरा कैश लूटकर फरार हो गए. 

दिल्ली पुलिस ने खंगाले 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज 

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया. जांच के दौरान शक संदीप के साथी शिवा पर गया. दिल्ली पुलिस की सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसी ने अपने आपराधिक साथियों को कैश ले जाने की पूरी जानकारी दी थी. जिसके बाद लूट की योजना बनाई गई.

दिल्ली पुलिस ने सात आरोपियों को किया अरेस्ट 

दिल्ली पुलिस ने एक-एक कर सभी 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया लिया. उनके कब्जे से 28.12 लाख नकद, वारदात में इस्तेमाल कार और स्कूटी तथा घटना के समय पहना गया कपड़ा बरामद हुआ है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी करोल बाग इलाके में करीब 2 करोड़ की एक और बड़ी लूट की तैयारी कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़कर साजिश नाकाम कर दी. गिरफ्तार सभी आरोपी पुराने और शातिर अपराधी हैं, जिन पर लूट, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों के कई केस पहले से दर्ज हैं.  मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह के बाकी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!