लड़की ने किया ब्रेकअप तो पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया शख्स, बोला- बात कर वरना सुसाइड कर लूंगा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एकतरफा प्रेम से परेशान एक युवक ने लड़की को आत्मदाह की धमकी दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. लड़की की शिकायत पर मुलुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.
डराने के लिए पेट्रोल डालकर दी धमकी
बता दें कि बुधवार को जब वह काम के लिए घर से निकली तो पुरब मनोहर गोरे उसके शॉप के बाहर आया. उसने उससे बात करने की कोशिश की. लड़की के मना करने पर उसने उसका हाथ पकड़ा और उसे मुलुंड रेलवे स्टेशन ले गया. वहां उसने लड़की का मोबाइल चेक किया. उसके बाद उसने अपनी जेब से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और अपने ऊपर डालकर धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं रही तो वह खुद को जला लेगा. लड़की के शोर मचाते ही लोगों के इकट्ठा होते देख वह वहां से भाग गया.
पुलिस मामले की जांच कर रही
लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें –
Maharashtra: कोल्हापुर में 24 दिनों से लापता महिला की लाश नाले से बरामद, कटा हुआ था सिर
महाराष्ट्र: सातारा में अवैध संबंधों के चलते पुलिस हवलदार ने की युवक की हत्या, शव को जलाकर कुएं में फेंका



